लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी से झूमे निवेशक, सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: November 12, 2025 18:51 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे। बीएसई सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 189 अंक की तेजी रही। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच आईटी तथा टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी बनी रही।
2 / 6
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के कामकाज ठप होने के संभावित समाधान और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद से बाजार धारणा को मजबूती मिली। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 780.69 अंक चढ़कर 84,652.01 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 180.85 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 25,875.80 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
कारोबार के दौरान, एक समय यह 239.6 अंक तक चढ़ गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा, ‘‘निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा और अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के कारण 180 अंक बढ़कर 25,875 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक 140 अंक की मजबूत बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, एक्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता में वापसी करेगा, जिससे निवेशकों का उत्साह और बढ़ा।’’
4 / 6
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल, इटर्नल, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार के कई विभागों में कामकाज ठप होने के संभावित समाधान को लेकर उम्मीद बढ़ने और अमेरिकी श्रम बाजार में नरमी के संकेतों के बीच फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के साथ, नए जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई।’’
5 / 6
नायर ने कहा कि उभरते बाजारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जो वैश्विक धारणा में सुधार को दर्शाता है। बड़ी कंपनियों का बीएसई लार्जकैप में 0.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं मिडकैप में 0.44 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप में 0.76 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की संभावनाओं में सुधार को लेकर उम्मीद और प्रमुख कंपनियों की दूसरी तिमाही की उत्साहजनक नतीजों ने निवेशकों की धारणा को और मजबूत किया।’’ बीएसई में सूचीबद्ध कुल 2,509 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,701 में गिरावट आई। वहीं 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
6 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में काफी हद तक बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.84 प्रतिशत घटकर 64.61 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 803.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,188.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 335.97 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी में 120.60 अंक की तेजी थी।
टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट