लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: April 3, 2023 20:24 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स लगभग 115 अंक चढ़ गया। कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद मुख्य रूप से वाहन, बैंक और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.92 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,106.44 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 22 लाभ में जबकि आठ नुकसान में रहे। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,398.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों में 32 लाभ में जबकि 18 नुकसान में रहे। सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी रही, उसमें मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा 2.52 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 19,66,164 वाहन बेचे हैं। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
3 / 6
हालांकि, दूसरी तरफ इन्फोसिस, आईटीसी, एचयूएल, सन फार्मा, पावरग्रिड और टाटा स्टील में गिरावट रही। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच दाम कम होने के साथ शेयरों की लिवाली से सूचकांक बढ़त में रहे। इसके अलावा, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लगातार सुधार से भी बाजार को बढ़त मिल रही है।’’ पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 1,492 अंक यानी 2.51 प्रतिशत, जबकि निफ्टी 446 अंक यानी 2.9 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वाहन, पूंजीगत वस्तु और बैंक तथा वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।
4 / 6
हालांकि आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और धातु शेयरों में बिकवाली से लाभ पर अंकुश लगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों का मानना है कि महंगाई को लेकर स्थिति नरम होने से केंद्रीय बैंक के पास नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक लगाने की गुंजाइश होगी। हालांकि, तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों के अचानक से उत्पादन में कटौती से मुद्रास्फीतिक दबाव को लेकर चिंता बढ़ी है।
5 / 6
इसको देखते हुए केंद्रीय बैंक आक्रामक रुख अपना सकता है।’’ सऊदी अरब और अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देशों के उत्पादन में कटौती से कच्चे तेल का दाम सोमवार को करीब पांच प्रतिशत उछलकर एक महीने के उच्चस्तर 84.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सऊदी अरब समेत तेल उत्पादक देशों ने मई से इस साल के अंत तक तेल उत्पादन में 11.5 लाख टन की कटौती का फैसला किया है।
6 / 6
दूसरी तरफ, एक मासिक सर्वे के अनुसार भारत में विनिर्माण गतिविधियां मार्च में तीन महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गईं। नये ऑर्डर, उत्पादन बढ़ने, मांग में मजबूती तथा लागत दबाव में कमी के बीच देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां मार्च महीने के दौरान तीन महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गईं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में, जबकि हांगकांग का हैंगसैंग नुकसान में रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 321.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?