लाइव न्यूज़ :

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 540 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: March 9, 2023 17:08 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट हुई और बीएसई सेंसेक्स लगभग 540 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक में भारी बिकवाली के दबाव से बाजार नुकसान में रहे।
2 / 6
कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले रुपये में कमजोरी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स तीन दिन की बढ़त के बाद मजबूती के साथ खुला, लेकिन दिन के कारोबार में भारी बिकवाली के चलते 541.81 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,806.28 पर बंद हुआ।
3 / 6
इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 164.80 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 17,589.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.31 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा।
4 / 6
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
5 / 6
क्षेत्रवार बात करें तो वाहन और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में भारी बिकवाली देखी गई। व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप 0.55 प्रतिशत और स्मॉल कैप 0.20 प्रतिशत लुढ़क गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत