लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

By संदीप दाहिमा | Updated: May 3, 2023 11:17 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। इससे पिछले आठ कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार चढ़े थे। इसके अलावा सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और एचडीएफसी में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330.27 अंक टूटकर 61,024.44 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.05 अंक के नुकसान से 18,050.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।
4 / 5
वहीं एनटीपीसी, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
5 / 5
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुए थे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सStock marketSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें