लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर: शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेजी, सेंसेक्स 375 अंक और चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 1, 2022 17:32 IST

Open in App
1 / 5
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार निवेश से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को भी तेजी का रुख जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा और 374.76 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,121.35 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 543.14 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,012.20 अंक पर पहुंच गया।
3 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, पावरग्रिड, डॉ रेड्डीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
4 / 5
दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में बंद हुए।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत बढ़कर 94.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 4,178.61 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?