लाइव न्यूज़ :

Stock market: शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन गिरावट, निवेशकों का बुरा हाल

By संदीप दाहिमा | Updated: February 13, 2025 16:53 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लगातार सातवें दिन हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चुनिंदा आईटी एवं बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और विदेशी कोषों की निकासी के चलते बाजार की धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 76,138.97 पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,764.53 के उच्चतम और 76,013.43 के निम्नतम स्तर को छुआ। इस तरह निचले और ऊपरी स्तर के बीच 751.1 अंक का उतार-चढ़ाव आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 13.85 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 23,031.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले और टाइटन में उल्लेखनीय गिरावट हुई।
3 / 5
दूसरी तरफ सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और जोमैटो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,969.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के कारण बाजार में शुरुआती आशावाद के बावजूद अनिश्चित वैश्विक संकेतों और कमजोर कॉरपोरेट आय के चलते ऊपरी स्तरों से गिरावट हुई।
4 / 5
इसके अलावा, कृत्रिम मेधा (एआई) में बढ़ती रुचि के कारण एफआईआई अधिक प्रतिफल के लिए चीन के प्रौद्योगिकी शेयरों की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर नजर है।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में कमजोरी हावी रही। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत गिरकर 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित