लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स 283 अंक, बाजार में तेजी, देखें आंकड़े

By संदीप दाहिमा | Updated: November 3, 2023 17:42 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 283 अंक लाभ में रहा। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच घरेलू बाजार लाभ में रहे। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 282.88 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 64,363.78 पर बंद हुआ।
2 / 5
दिन के कारोबार में सूचकांक 454.29 अंक तक चढ़ गया था। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.35 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 19,230.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
3 / 5
दूसरी ओर नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़कर बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था।
4 / 5
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 86.86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''मजबूत वैश्विक संकेतों, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के बेहतर रहने और घरेलू कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से आशावाद को बढ़ावा मिला है।
5 / 5
ऐसे संकेत हैं कि फेडरल रिजर्व भविष्य में दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा। इसके अलावा तेल कीमतों में कुछ गिरावट से भी उम्मीद बढ़ी है।'' शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,261.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम