लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक फिसला

By संदीप दाहिमा | Updated: October 28, 2025 17:57 IST

Open in App
1 / 6
एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली होने से मानक सूचकांकों में गिरावट रही। सेंसेक्स 151 अंक टूट गया जबकि निफ्टी को 30 अंक का नुकसान हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 150.68 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,628.16 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 559.45 अंक तक टूटकर 84,219.39 अंक पर आ गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 29.85 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,936.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।
3 / 6
हालांकि, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर चढ़कर बंद हुए। ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं संपत्ति प्रौद्योगिकी फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘निफ्टी अधिकांश समय 25,800-26,000 के संकीर्ण दायरे में कारोबार करता रहा, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों जैसी प्रमुख वैश्विक घटनाओं से पहले के सतर्क रुख को दर्शाता है।’’
4 / 6
उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला, लेकिन निफ्टी-50 और बैंक निफ्टी दोनों ने कारोबार के आखिरी आधे घंटे में अपनी स्थिति में सुधार किया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए।
5 / 6
यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 55.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
6 / 6
हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 2,492.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 566.96 अंक बढ़कर 84,778.84 अंक और एनएसई निफ्टी 170.90 अंक चढ़कर 25,966.05 अंक पर बंद हुआ था।
टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित