लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सोमवार को शेयर बाजार में गिरवाट, सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान के साथ खुले...

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2025 13:36 IST

Open in App
1 / 5
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
2 / 5
भारत समेत कई देशों पर लगाए गए अमेरिकी शुल्क की 90 दिन की निलंबन अवधि नौ जुलाई को समाप्त हो रही है। अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा की गई है।
3 / 5
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंक की गिरावट के साथ 83,262.23 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.75 अंक फिसलकर 25,407.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।
4 / 5
ट्रेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
5 / 5
दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें