लाइव न्यूज़ :

Share Market: मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 248.84 अंक चढ़कर 61,872.99 अंक पर बंद हुआ

By संदीप दाहिमा | Updated: November 15, 2022 17:13 IST

Open in App
1 / 5
विदेशी निवेशकों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार भी मंगलवार को चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 248 अंक की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
2 / 5
उतार-चढाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 248.84 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 61,872.99 अंक पर बंद हुआ। इसी के साथ सेंसेक्स 11 नवंबर के अपने पिछले रिकॉर्डस्तर 61,795.04 अंक को पार कर गया।
3 / 5
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,955.96 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.25 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,403.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, डॉ रेड्डीज और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
4 / 5
दूसरी तरफ आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट में बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने सोमवार को 1,089.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम