लाइव न्यूज़ :

Share Market, 1 March 2024: शेयर बाजारों में रौनक, सेंसेक्स ने 418 अंकों की लगाई छलांग

By संदीप दाहिमा | Updated: March 1, 2024 12:29 IST

Open in App
1 / 5
जीडीपी के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के कारण घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछल गए। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजारों में कारोबारी धारणा को मजबूती मिली।
2 / 5
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 417.77 अंक उछलकर 72,918.07 पर पहुंच गया। निफ्टी 142.85 अंक चढ़कर 22,125.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं।
3 / 5
दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी के पीछे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रहने का आंकड़ा सामने आने की प्रमुख भूमिका रही। बृहस्पतिवार को जारी यह आंकड़ा पिछले डेढ़ वर्षों में सबसे अधिक तिमाही वृद्धि है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 83.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
4 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 3,568.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित