लाइव न्यूज़ :

Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर

By संदीप दाहिमा | Updated: September 15, 2023 11:07 IST

Open in App
1 / 4
वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी प्रवाह के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार 11वें दिन तेजी रही।
2 / 4
बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,774.46 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 70.05 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,173.15 पर पहुंच गया।
3 / 4
सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
4 / 4
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 294.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!