लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 1168 अंक उछला, निफ्टी 25000 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: August 18, 2025 12:45 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को दोपहर के कारोबार में भी तेजी दर्ज जारी रही। सेंसेक्स 11000 अंक से अधिक चढ़ा और निफ्टी 25000 अंक के स्तर को पार कर गया। सुबह की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 1,168.11 अंक या 1.44 प्रतिशत के उछाल के साथ 81,765.77 अंक पर पहुंच गया।
2 / 6
50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 390.7 अंक या 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,022 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व भी बढ़त में रहे।
3 / 6
दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे। मोटर वाहन कंपनियों के शेयर की मांग जोरों पर रही, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में करीब नौ प्रतिशत का उछाल आया।
4 / 6
बीएसई ऑटो इंडेक्स 4.57 प्रतिशत बढ़कर 56,404.06 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।
5 / 6
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,926.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुद्रा एवं शेयर बाजार बंद थे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें