लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: October 26, 2023 11:52 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.5 अंक टूटकर 63,546.56 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.55 अंक के नुकसान से 18,962.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर लगभग तीन प्रतिशत टूट गया। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के एकीकृत शुद्ध लाभ में 61 प्रतिशत की गिरावट आई है।
4 / 5
महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले और टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे। सिर्फ एक्सिस बैंक का शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था। एक्सिस बैंक ने सितंबर में समाप्त तिमाही में 5,864 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।
5 / 5
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित