लाइव न्यूज़ :

Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी नुकसान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 11:22 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कोरोबार में स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.68 अंक की गिरावट के साथ 64,799.66 पर पहुंच गया।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.95 अंक के नुकसान के साथ 19,260.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 4.98 प्रतिशत गिरकर 205.15 रुपये के निचले सर्किट की सीमा को छू गया।
3 / 5
कंपनी के शेयर में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
4 / 5
दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और मारुति लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे।
5 / 5
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकरात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,524.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?