लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक और टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 20:17 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 372 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आईटी और प्रौद्योगिकी शेयरों में भारी बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,560.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 592.37 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.75 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,181.75 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक धारणा के साथ घरेलू निवेशक सतर्क रहे।
3 / 5
अमेरिका में ताजा आर्थिक आंकड़ों से नरमी के संकेत के बीच मंदी की चिंता में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में खुदरा बिक्री आंकड़ा मांग में नरमी का संकेत देता है। इसके अलावा कर्ज सीमा को लेकर जारी बातचीत से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।’’ सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टाटा स्टील, विप्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, टाइटन और बजाज फिनसर्व मुख्य रूप से नुकसान में रहीं।
4 / 5
इसके उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘सतर्क निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद बिकवाली जारी रखी, जिससे बाजार नुकसान में रहा। अमेरिका और चीन में कमजोर आर्थिक आंकड़ों से अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर चिंता बढ़ी है।
5 / 5
इससे निवेशक भविष्य को लेकर आशंकित हैं।’’ बीएसई में छोटी कंपनियों का सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों का सूचकांक 0.16 प्रतिशत नीचे आया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,406.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.82 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?