लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 480 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 118 अंक की तेजी

By संदीप दाहिमा | Updated: February 3, 2023 13:35 IST

Open in App
1 / 5
बैंकिंग शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 481.94 अंक चढ़कर 60,414.18 अंक पर पहुंच गया।
2 / 5
दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 118.05 अंक बढ़कर 17,728.45 अंक पर था। सेंसेक्स में, इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
3 / 5
दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस तथा नेस्ले में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान में सौदे कर रहे थे।
4 / 5
बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 फीसदी गिरकर 82.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित