लाइव न्यूज़ :

9 नवंबर 2022: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक पर आया

By संदीप दाहिमा | Updated: November 9, 2022 14:03 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच इंफोसिस, एचसीएल टेक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ गया।
2 / 5
कारोबारियों ने कहा कि रुपये में मजबूती तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार की तेजी को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 173.62 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 61,358.77 अंक पर पहुंच गया।
3 / 5
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 56.70 अंक या 0.31 फीसदी के लाभ से 18,259.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में डॉ. रेड्डीज का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.53 प्रतिशत चढ़ गया।
4 / 5
नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी और आईटीसी के शेयर भी लाभ में थे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल तथा पॉवर ग्रिड के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 234.79 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,185.15 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 85.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,202.80 अंक पर बंद हुआ था। मंगलवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,948.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 95.23 प्रति बैरल पर था। अन्य एशियाई बाजारों में, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख