लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1041 अंक और चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: May 30, 2022 16:48 IST

Open in App
1 / 5
शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी...करीब दो प्रतिशत उछलकर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.08 अंक यानी 1.90 प्रतिशत चढ़कर 55,925.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,197.99 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 308.95 अंक यानी 1.89 प्रतिशत के लाभ के साथ 16,661.40 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेकनोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और आईटीसी में नुकसान रहा।
4 / 5
चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगायी गयी कारोबारी पाबंदियों में ढील से एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।
5 / 5
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़त के साथ 119.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,943.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित