लाइव न्यूज़ :

Sensex-Nifty: छह सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक का उछाल

By संदीप दाहिमा | Updated: October 27, 2023 19:15 IST

Open in App
1 / 6
एशियाई बाजारों में सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने शुक्रवार को कारोबार में लगभग एक प्रतिशत बढ़त दर्ज की। गौरतलब है कि इससे पहले छह कारोबारी सत्रों में बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों की भावनाओं को बढ़ावा दिया, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार में 634.65 अंक यानी 1.01 प्रतिशत उछलकर 63,782.80 पर बंद हुआ।
2 / 6
दिन में इसने 63,913.13 और 63,393.37 के बीच कारोबार किया। निफ्टी 202.45 अंक यानी 1.07 प्रतिशत चढ़कर 19,059.70 पर बंद हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “मुद्रा में नरमी और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल की अस्थिरता के साथ एफआईआई की संयमित बिकवाली के कारण घरेलू बाजार में कल की तेज गिरावट की तुलना में अच्छा सुधार हुआ।” उन्होंने कहा, “दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं, जो उत्साहजनक अनुमान के अनुरूप है।
3 / 6
फिर भी, ऊंची ब्याज दरों और भू-राजनीतिक जोखिम के कारण विश्व अर्थव्यवस्था में और मंदी की आशंका के कारण बाजार उत्साहित नहीं है।” मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर मारुति, सिप्ला और डॉ रेड्डी जैसी दिग्गज कंपनियों ने मजबूत नतीजे पेश किए, जिससे निवेशकों की भावनाओं को बल मिला। एक्सिस बैंक के शेयर सर्वाधिक 3.07 प्रतिशत बढ़े, जिसके बाद एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।
4 / 6
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई और यह 1.75 प्रतिशत बढ़कर 2,265.25 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। वहीं दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई। सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बिजली (2.04 प्रतिशत), सेवा (1.79 प्रतिशत), औद्योगिक (1.63 प्रतिशत), रियल्टी (1.63 प्रतिशत) और आईटी (1.36 प्रतिशत) खंड में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
5 / 6
व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.70 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पहले 26 अक्टूबर तक छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 3,279.94 अंक गिर गया था। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग के बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
6 / 6
यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,702.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत