लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी का बुरा हाल, बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी

By संदीप दाहिमा | Updated: November 24, 2025 18:32 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। सतर्क निवेशकों की अंतिम समय में बिकवाली और किसी ठोस संकेतक के अभाव में सेंसेक्स 331 अंक गिर गया जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के नीचे आ गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 331.21 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,000 के नीचे 84,900.71 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 521.81 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 108.65 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,959.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे।
3 / 6
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद, सोमवार को बाजार आखिरी आधे घंटे में बिकवाली के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी सूचकांक 26,000 अंक की महत्वपूर्ण सीमा से ऊपर नहीं टिक सका। अमेरिका-भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में देरी जैसी चीजों को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।’’ नायर ने कहा, ‘‘आईटी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से कुछ समर्थन मिला।
4 / 6
अच्छी बात यह है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की नई उम्मीद और अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में गिरावट के जोखिम के बीच वैश्विक बाजार में उम्मीद बनी हुई है।’’ छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.83 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप सूचकांक 0.27 प्रतिशत टूटा। बीएसई में सूचीबद्ध 3,033 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,209 लाभ में रहे। वहीं 207 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने कहा, ‘‘मानक सूचकांक कारोबार के अधिकांश समय एक दायरे में रहे।
5 / 6
हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में भारी बिकवाली के कारण सूचकांक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की मासिक समाप्ति से पहले 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्याज दर नीति, लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, व्यापार और शुल्क मुद्दे पर अनिश्चितता तथा व्यापक बाजार (अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांक) को लेकर चिंता के बीच बाजार में गिरावट आई।’’
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान के शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत टूटकर 61.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 400.76 अंक टूटा था जबकि निफ्टी 124 अंक के नुकसान में रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी