लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स 63,523 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 18:22 IST

Open in App
1 / 5
यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,523.15 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 260.61 अंक उछलकर 63,588.31 के दिन में कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। इसके पहले गत वर्ष एक दिसंबर को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 40.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,856.85 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
3 / 5
निफ्टी ने दिन में कारोबार के दौरान 18,875.90 के उच्चतम स्तर को भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड में सर्वाधिक 3.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि एचडीएफसी बैंक 1.71 प्रतिशत और एचडीएफसी 1.66 प्रतिशत चढ़ गए। टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो भी बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 1.59 प्रतिशत की गिरावट रही। आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयर भी गिरकर बंद हुए। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के चेयरमैन राकेश मेहता ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर तमाम चुनौतियों के बावजूद सेंसेक्स का नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचना अच्छी बात है।
4 / 5
हम जून तिमाही के नतीजों का इस उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं कि ये काफी हद तक अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे।’’ जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘सेंसेक्स का अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचना शेयर बाजारों में वैश्विक स्तर पर जारी तेजी के अनुरूप है। अधिकांश बाजार इस समय 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर हैं।’’ व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप में 0.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि सरकार के पूंजीगत व्यय में लगातार बढ़ोतरी जारी रहने के अलावा अप्रैल से विदेशी निवेशकों के वापस लौटने से भी मानक सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के ज्यादातर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत चढ़कर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,942.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?