लाइव न्यूज़ :

Share Market update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 251 अंक टूटा, निफ्टी 86 अंक कमजोर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 13, 2023 16:40 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स करीब 251 अंक टूटकर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट से भी धारणा प्रभावित हुई।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 250.86 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय ऊंचे में 60,740.95 अंक तक गया और नीचे में 60,245.05 अंक तक आया।
3 / 5
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंक यानी 0.48 टूटकर 17,770.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा 2.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इसके अलावा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
4 / 5
इसके उलट, टाइटन, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक 1.97 प्रतिशत तक लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।
5 / 5
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में लिवाल रहे। उन्होंने 1,458.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या