लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: July 14, 2023 12:26 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों का समर्थन मिलने से घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती दर्ज की गई।
2 / 5
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में खरीदारी आने से भी शेयर बाजारों को अपना तेजी का सिलसिला जारी रखने में मदद मिली है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 358.91 अंक उछलकर 65,917.80 पर पहुंच गया। एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 106.65 अंक बढ़कर 19,520.40 पर पहुंच गया।
3 / 5
सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे। दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई।
4 / 5
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया को कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी बृहस्पतिवार को तेजी का माहौल रहा था। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने फिर से लिवाली का सिलसिला शुरू कर दिया और बृहस्पतिवार को उन्होंने 2,237.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
5 / 5
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत चढ़कर 81.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 66,064.21 अंक का सर्वोच्च स्तर छूने के बाद 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,558.89 पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 19,413.75 पर रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम