लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: September 5, 2022 14:29 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की।
2 / 5
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 286.36 अंक चढ़कर 59,089.69 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 77.9 अंक बढ़कर 17,617.35 पर पहुंच गया।
3 / 5
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
4 / 5
दूसरी ओर नेस्ले, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई। पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,803.33 पर बंद हुआ था।
5 / 5
दूसरी ओर निफ्टी 3.35 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,539.45 पर बंद हुआ था। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार सोमवार को लाल निशान में थे, जबकि शंघाई में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.9 फीसदी उछलकर 94.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम