लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158 अंक टूटा, शेयर बाजार गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 13:59 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। कारोबारियों को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।
2 / 5
मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.2 अंक गिरकर 65,688.30 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 30.75 अंक के नुकसान से 19,540.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
3 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक नुकसान में थे।
4 / 5
दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
5 / 5
वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 85.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?