लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73.79 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

By संदीप दाहिमा | Updated: April 28, 2023 11:36 IST

Open in App
1 / 5
निवेशकों के कारोबार से दूरी बनाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थम गई और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए। इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73.79 अंक की गिरावट के साथ 60,575.59 अंक पर था।
2 / 5
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.85 अंक टूटकर 17,897.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
3 / 5
दूसरी ओर, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में, सियोल के बाजार नुकसान में रहे जबकि जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।
4 / 5
अमेरिका के बाजार बृहस्पतिवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 60,649.38 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 अंक पर पहुंच गया था। इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,652.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?