लाइव न्यूज़ :

Sensex: बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 62,000 के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: May 23, 2023 11:24 IST

Open in App
1 / 5
विदेशी कोषों की ताजा लिवाली और आईटी शेयरों में बढ़त जारी रहने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। यह लगातार तीसरा दिन है, जब बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.61 अंक चढ़कर 62,151.29 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.35 अंक बढ़कर 18,383.75 पर था।
2 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स और आईटीसी में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स में गिरावट का रुख रहा।
3 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में था।
4 / 5
सोमवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 922.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
5 / 5
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत चढ़कर 76.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। सेंसेक्स सोमवार को 234 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 61,963.68 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 111 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,314.40 पर बंद हुआ।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?