लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर 60,411.20 पर आया

By संदीप दाहिमा | Updated: August 19, 2022 12:54 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई और यह 113 अंक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 113.2 अंक बढ़कर 60,411.20 पर था।
2 / 5
व्यापक एनएसई निफ्टी 35.7 अंक चढ़कर 17,992.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद दोनों ही मानक सूचकांक अस्थिर हो गए और लाभ तथा नुकसान के बीच कारोबार करते रहे। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाइटन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
3 / 5
दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि तोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी।
4 / 5
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला लेकिन अंत में 37.87 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,298 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,956.50 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,706 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?