लाइव न्यूज़ :

बुधवार 16 नवंबर: सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

By संदीप दाहिमा | Updated: November 16, 2022 17:15 IST

Open in App
1 / 5
16 नवंबर: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे और बीएसई सेंसेक्स करीब 108 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चस्तर पर बंद हुआ। बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,980.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 62,052.57 अंक तक चढ़ गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मामूली 6.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,409.65 अंक पर बंद हुआ।
4 / 5
सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक समेत अन्य नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।
5 / 5
अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को बढ़त में रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने मंगलवार को 221.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत