लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 9, 2023 10:39 IST

Open in App
1 / 5
कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत निकासी ने विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित की।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.30 पर बंद हुआ था।
3 / 5
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.52 पर पहुंच गया।
4 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित