लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, तीन पैसे टूटकर 83.27 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 5, 2023 18:38 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती लाभ गंवाते हुए तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आने का असर रुपये पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में रहा, क्योंकि निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से पहले किनारे पर रहना पसंद किया।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.30 से 83.16 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। एचडीएफसी के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “डॉलर में सुधार के बाद भारतीय रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी, लेकिन अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी आंकड़ों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले यह लगभग स्थिर बंद हुआ।”
3 / 5
परमार ने कहा कि रुपये को कच्चे तेल की कम कीमतों, केंद्रीय बैंक की डॉलर आपूर्ति और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से समर्थन मिला। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक बुधवार को शुरू हुई। गवर्नर शक्तिकान्त दास शुक्रवार को बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगें।
4 / 5
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.79 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 405.53 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,631.57 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
एनएसई निफ्टी 109.65 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,545.75 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित