लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.81 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: July 24, 2023 21:45 IST

Open in App
1 / 5
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से निवेशकों की धारणा मजबूत होने का असर रुपये पर देखने को मिला और भारतीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 81.81 पर बंद हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 पर खुला और कारोबार के दौरान 81.81 से 82.04 के दायरे में रहा। अंत में यह 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.81 पर बंद हुआ।
2 / 5
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.98 पर बंद हुआ था। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल से रुपये को मजबूती मिली।
3 / 5
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर बढ़कर 609.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और मजबूत अमेरिकी डॉलर ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।
4 / 5
चौधरी ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन के निराशाजनक पीएमआई आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी आई, जिससे रुपये पर दबाव बना। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 101.26 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत बढ़कर 81.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। चौधरी ने आगे कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर बढ़ती चिंताओं से रुपये पर असर पड़ सकता है।’’
5 / 5
उन्होंने उम्मीद जताई कि निकट अवधि में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.50 से 82.40 के बीच कारोबार करेगा। घरेलू शेयर बाजारों की बात करें तो 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 66,384.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.65 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 19,672.35 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 82.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित