लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.64 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2023 18:59 IST

Open in App
1 / 7
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 / 7
घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से पहले रुपये में सुधार हुआ है। बाजार सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और जिंसों की कमजोर कीमतों ने रुपये को समर्थन दिया।
3 / 7
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की तेजी के साथ 82.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 7
कारोबार के दौरान रुपये में 82.63 के उच्चस्तर और 82.75 के निम्न स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
5 / 7
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 104.70 पर कारोबार कर रहा था।
6 / 7
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 83.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट के साथ 58,962.12 अंक पर बंद हुआ।
7 / 7
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें