लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 81.79 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: April 27, 2023 22:22 IST

Open in App
1 / 5
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 81.79 प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये की गिरावट पर थोड़ी लगाम लगी।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.69 प्रति डॉलर के भाव पर मजबूती से खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 रुपया प्रति डॉलर रह गया।
3 / 5
कारोबार के दौरान रुपया 81.61 के उच्च स्तर और 81.85 के निचले स्तर पर भी रहा। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, 'शुरुआती दौर में मिली बढ़त को रुपये ने कारोबार आगे बढ़ने पर गंवा दिया।
4 / 5
अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों के इंतजार ने भी कारोबार पर असर डाला।' दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 101.50 हो गया।
5 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक की तेजी के साथ 60,649.38 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,652.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!