लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: May 11, 2023 20:01 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से रुपये में यह गिरावट आई।
2 / 5
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा शेयर बाजार में कमजोर धारणा से भी रुपये में गिरावट आई। सूत्रों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति के आंकड़ों के इंतजार में निवेशकों ने सतर्क रुख के साथ कारोबार किया। महंगाई का आंकड़ा शुक्रवार को जारी किया जायेगा।
3 / 5
दूसरी ओर अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट की वजह से अमेरिकी डॉलर को समर्थन मिला। इससे वैश्विक बाजारों में एक सकारात्मक संदेश गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 प्रति डॉलर के भाव पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
कारोबार के दौरान रुपया 81.93 के उच्च स्तर तक गया और 82.13 के निचले स्तर तक आया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के महीने में उपभोक्ता मुद्रास्फीति घटकर 4.9 प्रतिशत रह गयी जो बाजार के उम्मीदों के मुकाबले कहीं बेहतर है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत बढ़कर 101.91 हो गया।
5 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.68 अंक की गिरावट के साथ 61,904.52 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,833.13 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?