लाइव न्यूज़ :

रुपया 12 पैसे टूटकर 77.78 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 7, 2022 22:13 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 77.78 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
2 / 6
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की बाजार से सतत निकासी तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 पर खुला।
3 / 6
दिन के कारोबार में यह ऊंचे में 77.69 और नीचे में 77.80 तक गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता 77.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 567.98 अंक की गिरावट के साथ 55,107.34 अंक पर बंद हुआ।
4 / 6
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 102.67 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत घटकर 119.07 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
5 / 6
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,293.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
6 / 6
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और बुधवार को रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले से पहले इसमें कमजोरी देखी गई।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित