लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 82.80 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: August 10, 2023 13:13 IST

Open in App
1 / 5
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे चढ़कर 82.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
2 / 5
विश्लेषकों का कहना है कि स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से रुपये का लाभ सीमित रहा।
3 / 5
बाजार भागीदारों को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का इंतजार है।
4 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.81 पर खुला और फिर 82.80 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
5 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 102.47 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 87.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!