लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 19, 2023 19:10 IST

Open in App
1 / 5
भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के कारण रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी दर्शाता 83.23 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने बताया कि हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.26 पर खुला।
2 / 5
दिन में यह 83.23 के उच्चतम और 83.28 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 83.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
3 / 5
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, घरेलू बाजारों के कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में तेजी के दबाव में बृहस्पतिवार को रुपये में गिरावट आई। एफआईआई की बिकवाली का भी रुपये पर असर पड़ा।
4 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 106.61 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.78 अंक की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम