लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपया 5 पैसे की तेजी के साथ 81.96 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 22, 2023 20:22 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
2 / 5
विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा घरेलू शेयरों में लिवाली और कच्चे तेल कीमतों में आई नरमी के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।
3 / 5
दूसरी ओर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के नीतिगत फैसले से पहले बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के ब्याज दर में और बढ़ोतरी के संकेत से डॉलर पर दबाव पड़ा।
4 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.94 के भाव पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 81.88 रुपये पर पहुंचने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे की तेजी के साथ 81.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.99 रह गया।
5 / 5
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत घटकर 76.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 284.26 अंक की गिरावट के साथ 63,238.89 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,013.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत