लाइव न्यूज़ :

Share Market: रुपया पांच पैसे चढ़कर 81.66 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 28, 2022 18:37 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को पांच पैसे बढ़कर 81.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 / 5
बाजार सूत्रों के अनुसार, डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के कारण भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।
3 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.61 के उच्चस्तर और 81.83 के निचले स्तर तक गया।
4 / 5
अंत में रुपया पांच पैसे के सुधार के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.71 प्रति डॉलर था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.59 पर रह गया।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.10 प्रतिशत घटकर 81.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 211.16 अंक बढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 369.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!