लाइव न्यूज़ :

Rupees Vs Dollar: रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2023 17:13 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले दो महीने में किसी एक दिन की सर्वाधिक तेजी है।
2 / 5
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के कारण पूंजी प्रवाह और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से तेजी को समर्थन मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी घरेलू मुद्रा की धारणा मजबूत हुई।
3 / 5
हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.68 से 83.02 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
इससे पहले भारतीय मुद्रा में इस साल 16 जून को एक दिन में सर्वाधिक 35 पैसे की तेजी दर्ज की थी। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
5 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत बढ़कर 103.91 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत घटकर 83.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 495.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!