लाइव न्यूज़ :

रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: July 12, 2023 19:00 IST

Open in App
1 / 5
रुपये में बुधवार को लगातार तीसरे करोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
2 / 5
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने रुपये के लाभ को कुछ सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.29 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.23 के उच्चस्तर और 82.32 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में आज तीसरे दिन लगातार तेजी रही। तीन दिन में रुपया 44 पैसे मजबूत हुआ है।
3 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति धीमी होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।
4 / 5
चौधरी ने कहा, हालांकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक जुलाई में दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। सितंबर में दरों में और बढ़ोतरी आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.47 रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
5 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.94 अंक की तेजी के साथ 65,393.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित