लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 82.60 प्रति डॉलर पर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 26, 2023 22:31 IST

Open in App
1 / 7
विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 82.60 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये की तेजी पर थोड़ा विराम लगा।
2 / 7
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 के भाव पर खुला और उतार-चढ़ाव के बीच 82.60 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन पहले के बंद भाव की तुलना में रुपये में 12 पैसे की बढ़त दर्ज की गई।
3 / 7
कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 82.56 के ऊपरी स्तर और 82.73 के निचले स्तर पर भी आया। बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.72 के भाव पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “भारतीय मुद्रा ने घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अपने साप्ताहिक नुकसान की भरपाई कर ली।”
4 / 7
दुनिया की छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 104.04 पर रहा। डॉलर का 104 अंक से ऊपर रहना सुरक्षित निवेश के तौर पर उसकी अहमियत को दर्शाता है।
5 / 7
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 76.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 629.07 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 62,501.69 अंक पर पहुंच गया।
6 / 7
एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.20 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ।
7 / 7
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की लिवाली जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 350.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम