लाइव न्यूज़ :

रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 81.18 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 20, 2023 20:11 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 81.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में यह बढ़त रही।
2 / 5
कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.24 पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 18 पैसे बढ़कर 81.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
3 / 5
कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के उच्च स्तर 81.09 प्रति डॉलर और 81.28 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
4 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 102.26 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 86.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
5 / 5
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.66 अंक के नुकसान के साथ 60,621.77 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 399.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारडॉलरभारतीय रुपयाIndian Rupee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम