लाइव न्यूज़ :

Rupees Vs Dollar: रुपया 8 पैसे गिरकर 88.27 पर बंद हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 18:15 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 88.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
2 / 6
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने गिरावट को कम किया। निवेशक आगे के संकेतों के लिए बुधवार को फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर भी नजर रख रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.34 पर खुला और बाद में दिन के दौरान 88.23 से 88.40 के दायरे में कारोबार करता रहा।
3 / 6
रुपया अंततः डॉलर के मुकाबले 88.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे गिरकर 88.19 पर बंद हुआ था।
4 / 6
मिराए एसेट शेयरखान के मुद्रा एवं जिंस के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और आयातकों की डॉलर मांग के चलते रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।
5 / 6
हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर आशावाद निचले स्तरों पर रुपये को सहारा दे सकता है।'' चौधरी ने कहा कि अमेरिकी एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87.90 से 88.60 के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 98.69 पर आ गया।
6 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.74 प्रतिशत गिरकर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में, सेंसेक्स 150.68 अंक गिरकर 84,628.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 29.85 अंक गिरकर 25,936.20 पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 55.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित