Dollar vs Rupee अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 82.25 पर

By संदीप दाहिमा | Updated: July 31, 2023 12:45 IST2023-07-31T12:44:00+5:302023-07-31T12:45:40+5:30

Next

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की बिकवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 82.25 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने से भी रुपये पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.23 पर खुला, और बाद के कारोबार में यह 82.25 तक चला गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,023.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।