लाइव न्यूज़ :

रुपया 65 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 6, 2023 20:04 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 65 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
2 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.35 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.76 अंक के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 65 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
3 / 6
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 103.16 हो गया।
4 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत बढ़कर 80.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी और कमजोर घरेलू बाजारों की वजह से रुपये में गिरावट आई।
5 / 6
चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार होगा क्योंकि डॉलर में मजबूती आने से रुपया और कमजोर हो सकता है। कमजोर घरेलू शेयर बाजार और एफआईआई की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है।’’ हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से रुपये की तेज गिरावट पर अंकुश लग सकता है।
6 / 6
बुधवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के बैठक के नतीजों की घोषणा तक बाजार प्रतिभागी सतर्क रह सकते हैं। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 334.98 अंक की गिरावट के साथ 60,506.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 932.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत