लाइव न्यूज़ :

रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 23, 2023 20:13 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।
2 / 6
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निधियों की धन निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि कच्चे तेल कीमतों में आई नरमी के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
3 / 6
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई की धन निकासी से भी घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई, जबकि कल रात कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने नुकसान पर कुछ अंकुश लगा दिया।
4 / 6
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की तीखी टिप्पणियों के कारण डॉलर रातोंरात मजबूत हुआ।’’ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.05 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 82 रुपये और निचले स्तर 82.07 रुपये प्रति डॉलर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
5 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.97 पर बंद हुआ था। चौधरी ने कहा कि निकट अवधि में भारतीय मुद्रा में अधिक उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है क्योंकि बाजार प्रतिभागी अमेरिका से पीएमआई आंकड़े के इंतजार में सतर्क रह सकते हैं। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.03 रह गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.29 प्रतिशत घटकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।
6 / 6
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.52 अंक की गिरावट के साथ 62,979.37 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 693.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम