लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 26, 2023 21:57 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिकी डॉलर में मजबूती के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की नरम कीमतों ने रुपये को समर्थन प्रदान किया और उसकी गिरावट को सीमित कर दिया।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला। रुपये ने दिन में 83.10 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.21 प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। ‘क्रिसमस’ के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि डॉलर में सुधार और एफआईआई की निकासी के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई है।
3 / 5
हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाज़ारों और कच्चे तेल की कीमतों की नरमी ने रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच रुपये के थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है।
4 / 5
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.35 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 229.84 अंक की तेजी के साथ 71,336.80 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 6,174.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 6,269.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस तरह शुद्ध निकासी 95.20 करोड़ रुपये रही।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित